{"product_id":"2940045458948","title":"aja ki duniya: kavya sangraha","description":"\u003cp\u003eकहाँ हम तुम को याद करते हैं\u003cbr\u003eदिल की है दिल से बात करते हैं\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eकोई आवाज सी कभी आती है\u003cbr\u003eछू के इस दिल को चली जाती है\u003cbr\u003eखुद को हम फिर से मना लेते हैं\u003cbr\u003eअपने नगमों को सुला देते हैं\u003cbr\u003eबीती बातों को लिखा करते हैं\u003cbr\u003eरोज तारों को गिना करते हैं\u003cbr\u003eकहाँ हम तुम को याद करते हैं\u003cbr\u003eदिल की है दिल से बात करते हैं\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eकोई बदली सी कभी आती है\u003cbr\u003eयूं ही सूखी सी चली जाती है\u003cbr\u003eबूँदें हम खुद ही गिरा देते हैं\u003cbr\u003eसूखी धरती को पिला देते हैं\u003cbr\u003eहम तो आबाद किया करते हैं\u003cbr\u003eइन्हीं बूँदों में जिया करते हैं\u003cbr\u003eकहाँ हम तुम को याद करते हैं\u003cbr\u003eदिल की है दिल से बात करते हैं\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eकोई पुरवाई सी कभी आती है\u003cbr\u003eबिना खुशबू ही चली जाती है\u003cbr\u003eथोड़े फूल हम ही गिरा देते हैं\u003cbr\u003eबाग में खुश्बू मिला देते हैं\u003cbr\u003eबातें चिडियों की सुना करते हैं\u003cbr\u003eरोती शबनम को चुना करते हैं\u003cbr\u003eकहाँ हम तुम को याद करते हैं\u003cbr\u003eदिल की है दिल से बात करते हैं\u003c\/p\u003e","brand":"Raja Sharma","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47110335529200,"sku":"2940045458948","price":1.99,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0737\/7593\/9824\/files\/2940045458948_p0.jpg?v=1763679650","url":"https:\/\/shop-qa.barnesandnoble.com\/products\/2940045458948","provider":"Barnes \u0026 Noble (DEV)","version":"1.0","type":"link"}