{"product_id":"2940046375213","title":"lu suna ki mahana kathayem","description":"\u003cp\u003eआधुनिक चीनी साहित्य में लू शुन का नाम सर्वश्रेष्ठ साहित्यकारों में लिया जाता है। वो सामान्य और साहित्यकि दोनो भाषाओं में लिखने में पारंगत थे। लू शुन का जन्म २५ सितंबर १८८१ में हुआ था।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eएक उत्कृष्ट उपन्यासकार, संपादक, कथाकर, निबंधकार, और एक साहित्यिक आलोचक होने के साथ, लू शुन एक अद्वितीय कवि भी थे। उनको १९३० के दशक में लीग ऑफ लेफ्ट विंग राइटर्स का शंघाई में मुखिया चुना गया था।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eसमकालीन समाजवादी सरकार ने लू शुन का बहुत सम्मान किया था। यहाँ तक की चीन के राष्ट्रपति माओ जेडोंग लू शुन के आजीवन प्रशंसक थे। लू शुन की सहानुभूति हमेशा ही मजदूर वर्ग से रही, परंतु उन्होने कभी भी चीन के समाजवादी पार्टी की सदस्यता नहीं ली।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eलू शुन एक बहुमुखी लेखक थे। वो चीन की प्राचीन परंपरा और आधुनिक यूरॉप के साहित्यिक रूप को अपनी कथाओं में प्रदर्शित करने में दक्ष थे। वैसे तो उनकी लिखी हुई कथाओं को अन्य भाषाओं में अनुवाद करना बहुत कठिन होता है क्योंकि कुछ चीनी अक्षर और शब्द दूसरी भाषा में अनुवाद करने से अर्थ खो देते हैं।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eउनकी लिखी हुई लघु कथायें और उपन्यास अब बहुत सी भाषाओं में अनुवादित हो चुकी हैं। इस पुस्तक में हमने लू शुन जी द्वारा लिखी तीन कहानियों का हिन्दी अनुवाद प्रस्तुत किया है। आशा है की पाठकों को ये कहानियाँ पसंद आयेंगी। हम आगे भी उनकी लिखी और कहानियों और उपन्यासों को हिन्दी अनुवाद प्रस्तुत करते रहेंगे।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eधन्यवाद\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eहिस्ट्री वर्ड\u003c\/p\u003e","brand":"Raja Sharma","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47110767706352,"sku":"2940046375213","price":1.99,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0737\/7593\/9824\/files\/2940046375213_p0.jpg?v=1763691253","url":"https:\/\/shop-qa.barnesandnoble.com\/products\/2940046375213","provider":"Barnes \u0026 Noble (DEV)","version":"1.0","type":"link"}