{"product_id":"2940046379327","title":"gabri'ela garsiya markeja ki mahana kathayem","description":"\u003cp\u003eगाब्रिएल गार्सिया मार्केज का जन्म ६ मार्च १९२७ को अराकटाका, कोलंबिया, में हुआ था। वो कोलंबिया के एक महान उपन्यासकार, लघु कथा लेखक, फिल्म साहित्यकार, और पत्रकार थे। पूरे लैटिन अमेरिका में उनको प्रेम से गैबो कहकर पुकारते हैं।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eउनकी गिनती २०वीं शताब्दी के महानतम लेखकों में की जाती है। उनको १९७२ में नौस्तदत अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और १९८२ में साहित्य के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eउन्होने स्वनिर्देशित शिक्षा प्राप्त की और उन्होने अपने कानून की पढ़ाई पत्रकारिता का पेशा स्वीकारने के लिये छोड़ दी। वो शुरू से ही कोलंबिया और विदेशी राजनीति की खुल कर\u003cbr\u003eआलोचना करते थे। १९५८ में उन्होने मर्सिडीज़ बरछा से विवाह किया। उनके दो पुत्र हैं: रॉड्रगौ और गान्ज़ालो।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमार्केज ने अपने लेखन जीवन पत्रकार के रूप में प्रारंभ किया और बहुत से यथार्थवादी लेख और लघु कथायें लिखी, परंतु विश्व में उनको एक महान उपन्यासकार के रूप में जाना जाता है। \"वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सॉलिट्यूड\", \"द ऑटम ऑफ द पेट्रईयार्क\", और लव इन द टाइम ऑफ कौलेरा\" उनके लिखे हुए महानतम उपन्यासों में से हैं।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eउन्होने अपने लेखन से विश्व्यापी साहित्यिक और व्यवसायिक सफलता प्राप्त की है। उन्होने साहित्य में \"जादुई यथार्थवाद\" को लोकप्रिय बनाया और साहित्य में अपना योगदान दिया है। उनकी कथाओं में समय समय पर जादुई तत्वों और घटनाओं का चित्रण होता है।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eगाब्रिएल गार्सिया मार्केज की महान कथायें\u003cbr\u003eCopyright\u003cbr\u003eगाब्रिएल गार्सिया मार्केज के बारे में\u003cbr\u003eबड़े पंखों वाला अत्यधिक वृद्ध मनुष्य\u003cbr\u003eसबसे खूबसूरत मनुष्य की जलसमाधी\u003cbr\u003eनीले कुत्ते की आँखें\u003cbr\u003eबड़ी अम्मा की अन्त्येष्टि\u003cbr\u003eयूं ही किसी दिन\u003cbr\u003eग्राम में कुछ बुरे की आशंका\u003c\/p\u003e","brand":"Raja Sharma","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47067737194736,"sku":"2940046379327","price":1.99,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0737\/7593\/9824\/files\/2940046379327_p0.jpg?v=1763690782","url":"https:\/\/shop-qa.barnesandnoble.com\/products\/2940046379327","provider":"Barnes \u0026 Noble (DEV)","version":"1.0","type":"link"}