{"product_id":"2940046385847","title":"ivana bunina ki mahana kavitayem","description":"\u003cp\u003eइवान बूनिन रूस के पहले ऐसे लेखक थे जिनको १९३३ में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। बूनिन का जन्म २२ अक्टोबर १८७० को उनके पुरखौली घर में वोरोनेज़ में हुआ था। उनका पूरा नाम इवान अलेक्सीविच बूनिन था।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eउनके पिताजी, अलेक्सी बूनिन, और उनकी माताजी रूस के उच्च वर्गीय प्राचीन वंश से आये थे। उनके वंशज बहुत प्रभावशाली धनी व्यक्ति थे।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eबूनिन परिवार जमींदारों का परिवार था और उनके पास बहुत से दास थे जो दिन रात उनकी सेवा करते थे। दुर्भाग्यवश बूनिन के पिता ने अपनी जमीन और घर ताश के खेल में हार दिया। उनकी इस हार के बाद परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eविदेश में रहने वाले रूसी लेखक बूनिन का बहुत सम्मान करते थे और उनको पथप्रदर्शक के रूप में देखते थे। वो रूस के पहले लेखक थे जिनको १९३३ में साहित्य का नोबेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eनोबेल पुरस्कार प्राप्ति के बाद उनको विश्व भर के विद्वानो की तरफ से बधाई संदेश मिलने लगे, परंतु सोवियत रूस से एक शब्द भी नहीं प्राप्त हुआ। रूस में उनके नाम और उनकी लिखी किताबों पर निषेध लगा दिया गया था।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eनोबेल पुरस्कार लेने के लिये जाते समय उनको जर्मनी से होकर स्टॉकहोम पहुंचना था। उनको नाज़ी सरकार ने जर्मनी में बंदी बना लिया और आरोप लगाया की वो हीरों की तस्करी कर रहे थे। उनको जबरदस्ती कास्टर आयिल पिलाया गया। बूनिन कट्टर नाज़ी विरोधी थे और उन्होने अपने घर में फ्रांस में नाज़ी क़ब्ज़े के दौरान यहूदियों को शरण भी दी थी।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003e\"ए सॅनस्ट्रोक\", \"द लाइफ ऑफ आर्सेनेव\", \"लईका\", और \"त्योमन्य अल्लेई\" उनकी महान किताबें हैं। उनकी अनुवादित पुस्तक \"शेडोड पाथस\" को भी रूसी साहित्य की सर्वोत्तम उपलभ्दियों में गिना जाता है।\u003c\/p\u003e","brand":"Raja Sharma","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47083515740400,"sku":"2940046385847","price":1.99,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0737\/7593\/9824\/files\/2940046385847_p0.jpg?v=1763690935","url":"https:\/\/shop-qa.barnesandnoble.com\/products\/2940046385847","provider":"Barnes \u0026 Noble (DEV)","version":"1.0","type":"link"}