{"product_id":"2940153705989","title":"Bodhamrit","description":"\u003cp\u003eकथाएं जीवन में प्रेरणा देती हैं। कथाओं के सार को जीवन में व्यवहार में लाने पर वे सार्थक हो जाती हैं। सीख कहीं से भी मिले उसे ग्रहण कर लेना चाहिए। सीख को व्यवहार में अवश्य लाना चाहिए। सीख सदैव आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है। यहां प्रेरक व जीवनोपयोगी 101 बोध कथाएं आपके लिए संकलित कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि ये कथाएं आपको प्रेरणा अवश्य देंगी। हमारा विश्वास है कि प्रत्येक कथा एक नई प्रेरणा देगी। ये प्रेरणाएं जो सीख के रूप में प्रत्येक कहानी के अन्त के साथ आपको मिलेगीं। ये सभी सुप्रेरणाएं जीवन में आपके लक्ष्य की प्राप्ति कराने में सहायक होंगी। विश्वास है कि आप सब इन 101 कथाओं के सार तत्त्व को ग्रहण करके जीवन में अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। यह पुस्तक आपको विचार सम्पन्न बनाएगी। इस पुस्तक की एक-एक बोधकथा आपको सुमार्ग दिखाएगी और हर क्षण नूतन व उपयोगी प्रेरणा से ओतप्रोत लगने लगेगा। हमें विश्वास है कि आप इन बोध कथाओं को पढ़कर स्वयं में एक परिवर्तन महसूस करेंगे। यह परिवर्तन आपको जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि से परिपूर्ण बनाएगा। आप इस पुस्तक को पढ़ने के लिए तत्पर हुए इसके लिए आपका धन्यवाद। आप जीवन में अपना लक्ष्य, सुख और समृद्धि के साथ विचार सम्पन्न बनें हमारी यह शुभकामना है।\u003c\/p\u003e","brand":"Umesh Puri","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47149853933808,"sku":"2940153705989","price":1.25,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0737\/7593\/9824\/files\/2940153705989_p0.jpg?v=1764053400","url":"https:\/\/shop-qa.barnesandnoble.com\/products\/2940153705989","provider":"Barnes \u0026 Noble (DEV)","version":"1.0","type":"link"}