{"product_id":"2940153827315","title":"Jungle Book in Hindi","description":"\u003cp\u003eमशहूर लेखक रुडयार्ड किपलिंग ने १८९४ में जंगल बुक की रचना की थी। लेखक का बचपन भारत में बीता था, जिससे उनपर भारतीय परिवेश का गहरा असर हुआ होगा। ये असर इस किताब में; खासकर मोगली की कहानी में साफ झलकती है। मैंने बचपन में एक अंग्रेजी पत्रिका में इस कहानी के कुछ अंश कॉमिक्स के रूप में पढ़े थे। फिर उसके बाद दूरदर्शन पर जापान में बनी एनिमेशन फिल्म देखी थी। उस फिल्म के कारण मोगली की कहानी से भारत के कई बच्चे परिचित हुए थे। बाद में १९९० और २००० के दशक में भी कई टीवी चैनलों पर इस फिल्म को दिखाया गया था। आज भी कई पीढ़ियों के लोगों को गुलजार द्वारा रचित गाना “चड्ढ़ी पहन के फूल खिला है” याद होगा।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमैंने हाल ही में इस किताब को किसी ऑनलाइन पोर्टल से खरीदा तो मुझे इसे पढ़ने में बड़ा मजा आया। बचपन की कई यादें ताजा हो गईं। इसके बाद मैंने इसे अपने 12 साल के बेटे को यह किताब पढ़ने को दी। उसे भी यह कहानी पहले से पता थी इसलिये इस किताब को वह समझ पा रहा था। मुझे लगा कि वह इसका आनंद सही से नहीं उठा पा रहा है। मुझे लगता है कि इसका असली कारण है वह क्लासिक अंग्रेजी जिसमें किपलिंग ने इस किताब को लिखा। आज की पीढ़ी के बहुत कम ही लोग ऐसे होंगे जो उस जमाने की अंग्रेजी का भावार्थ ठीक से समझ पाएँगे। मैंने सोचा कि यदि इस किताब को आम बोलचाल की भाषा में अनुवाद कर दिया जाये तो शायद भारत के अधिकाँश बच्चे इसे आसानी समझ पाएँगे और इसका मजा भी ले सकेंगे।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eमैंने जब गूगल पर सर्च किया तो मैंने पाया कि इस किताब का हिंदी अनुवाद उपलब्ध नहीं है। फिर मैं अपने काम पर लग गया। इसे अनुवाद करते समय मैंने थोड़ी रचनात्मक स्वतंत्रता लेने की कोशिश की है ताकि अपना भी कुछ पुट डाल सकूँ। यदि आपको यह किताब पसंद आती है तो अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी इसे पढ़ने को जरूर कहिए।\u003c\/p\u003e","brand":"Ajay Anand","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47103430492400,"sku":"2940153827315","price":2.99,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0737\/7593\/9824\/files\/2940153827315_p0.jpg?v=1764057579","url":"https:\/\/shop-qa.barnesandnoble.com\/products\/2940153827315","provider":"Barnes \u0026 Noble (DEV)","version":"1.0","type":"link"}