{"product_id":"2940154378854","title":"Dil Dariya","description":"\u003cp\u003eये मेरी कविताओं का संग्रह है जिसमें 25 कवितायेँ हैं. जिसमें सब तरह की कवितायेँ मौजूद हैं. चाहे वो मोहब्बत की बात हो या आपके बचपन की, या आपके किसी ऐसे प्यारे व्यक्ति की जिसे आप शिद्दत से चाहते हैं. वो आपको कभी ये न बोल सका कि वो आपको मोहब्बत करता है, लेकिन आप फिर भी उसे चाहते हैं.\u003cbr\u003eउसे उतना ही प्यार करते हैं जितना कि वो भी करता तब करते. एक कविता हमारी जन्मदात्री माँ के बारे में भी है. कुछ मस्ती की कवितायेँ भी इसमें मौजूद हैं. वहीँ कुछ कवितायेँ आपको प्रेरणादायक महसूस होंगीं. आपको कुछ ऐसा महसूस होगा जिससे आपको लगेगा कि हाँ साहब ऐसा तो अपने आसपास होता है.\u003cbr\u003eमुझे उम्मीद है कि पढने के बाद आपको ये कविता संग्रह अपने दिल के करीब लगेगा. और फिर आप मुझे शुक्रिया भी कहेंगे. शुक्रिया.\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eकविता---बिन साजन के सावन कैसा\u003cbr\u003eबारिश की बूंदों से जलती हीय में मेरे आज सुलगती\u003cbr\u003eपीपल के पत्तो की फडफड जैसे दिल की धडकन धडधड\u003cbr\u003eचूल्हे पर चढ़ गयी कढाई दूर हुई दिल की तन्हाई\u003cbr\u003eलेकिन सबकुछ लागे ऐसा बिन साजन के सावन कैसा.\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eचलती है सौंधी पुरबाई हुए इकट्ठे लोग लुगाई\u003cbr\u003eउनके वो और वो हैं उनकी खड़ी अकेली मैं हूँ किनकी\u003cbr\u003eहाय रे हाय ये शाम का ढलना रात बिरहिनी सुबह का खिलना\u003cbr\u003eलेकिन सब कुछ लागे ऐसा बिन साजन के सावन कैसा.\u003c\/p\u003e","brand":"Dharmendra Rajmangal","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47114147823856,"sku":"2940154378854","price":0.99,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0737\/7593\/9824\/files\/2940154378854_p0.jpg?v=1764110513","url":"https:\/\/shop-qa.barnesandnoble.com\/products\/2940154378854","provider":"Barnes \u0026 Noble (DEV)","version":"1.0","type":"link"}