{"product_id":"2940154581766","title":"Saapharee","description":"\u003cp\u003eजब भगीरथ प्रयत्नों से उसे आकाश से उतरना पड़ा था और जब महायोगी शिव उसे अपनी जटाओं में बाँधने के लिए हो गए थे तैय्यार; तब आक्रोश भरी गंगा ने फूँफकारा था:\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eवह मुझे बांधेगा?\u003cbr\u003eमेरी बाढ़ उसे बहा ले जाएगी।\u003cbr\u003eमेरा उफनता ज्वार\u003cbr\u003eउसे भँवरों में देगा डुबा\u003cbr\u003eअनंत नरक की गहराइयों में…\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eपर शिव तो शिव हैं। यहाँ आसन्न मृत्यु का इंतज़ार करता मैं भी उन्हें याद करके, एक नए उत्साह से भर उठा। पर्वत सम्राट शिव ने मुझे निडर कर दिया।\u003c\/p\u003e\u003cp\u003eहे शिव, मुझे आलोकित करो\u003cbr\u003eइस उफानती नदी को नाचने दो,\u003cbr\u003eमेरे भी सिर पर।\u003cbr\u003eतुम्हारी कृश और उलझी जटाएँ,\u003cbr\u003eज़हरीले नाग मुझे ग्रस लें।\u003cbr\u003eभूत, प्रेतों से घिरा मैं\u003cbr\u003eश्म्शान की राख में लिपटा होकर भी-\u003cbr\u003eमैं यहीं बैठा रहूँगा\u003cbr\u003eसाधनारत श्म्शान में चिताओं के मध्य,\u003cbr\u003eएक योगी की तरह।\u003cbr\u003eहे शिव,\u003cbr\u003eमुझे मुक्त करो\u003cbr\u003eमैं नहीं चाहता पुनर्जन्म\u003cbr\u003eपरंतु, ले जाओ मुझे\u003cbr\u003eसार्थकता के शिखर पर।\u003cbr\u003eअहों प्रभु,\u003cbr\u003eबने तुम्हारा पथ ही मेरा भी मार्ग।\u003c\/p\u003e","brand":"Yugal Joshi","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":47083043324144,"sku":"2940154581766","price":0.0,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0737\/7593\/9824\/files\/2940154581766_p0.jpg?v=1764072220","url":"https:\/\/shop-qa.barnesandnoble.com\/products\/2940154581766","provider":"Barnes \u0026 Noble (DEV)","version":"1.0","type":"link"}