1
/
of
1
Raja Sharma
aja ki duniya: kavya sangraha
aja ki duniya: kavya sangraha
Regular price
$1.99 USD
Regular price
Sale price
$1.99 USD
Shipping calculated at checkout.
Quantity
Couldn't load pickup availability
कहाँ हम तुम को याद करते हैं
दिल की है दिल से बात करते हैं
कोई आवाज सी कभी आती है
छू के इस दिल को चली जाती है
खुद को हम फिर से मना लेते हैं
अपने नगमों को सुला देते हैं
बीती बातों को लिखा करते हैं
रोज तारों को गिना करते हैं
कहाँ हम तुम को याद करते हैं
दिल की है दिल से बात करते हैं
कोई बदली सी कभी आती है
यूं ही सूखी सी चली जाती है
बूँदें हम खुद ही गिरा देते हैं
सूखी धरती को पिला देते हैं
हम तो आबाद किया करते हैं
इन्हीं बूँदों में जिया करते हैं
कहाँ हम तुम को याद करते हैं
दिल की है दिल से बात करते हैं
कोई पुरवाई सी कभी आती है
बिना खुशबू ही चली जाती है
थोड़े फूल हम ही गिरा देते हैं
बाग में खुश्बू मिला देते हैं
बातें चिडियों की सुना करते हैं
रोती शबनम को चुना करते हैं
कहाँ हम तुम को याद करते हैं
दिल की है दिल से बात करते हैं
Share
