Skip to product information
1 of 1

Raja Sharma

gabri'ela garsiya markeja ki mahana kathayem

gabri'ela garsiya markeja ki mahana kathayem

Regular price $1.99 USD
Regular price Sale price $1.99 USD
Sale Sold out
Shipping calculated at checkout.
Quantity

गाब्रिएल गार्सिया मार्केज का जन्म ६ मार्च १९२७ को अराकटाका, कोलंबिया, में हुआ था। वो कोलंबिया के एक महान उपन्यासकार, लघु कथा लेखक, फिल्म साहित्यकार, और पत्रकार थे। पूरे लैटिन अमेरिका में उनको प्रेम से गैबो कहकर पुकारते हैं।

उनकी गिनती २०वीं शताब्दी के महानतम लेखकों में की जाती है। उनको १९७२ में नौस्तदत अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और १९८२ में साहित्य के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्होने स्वनिर्देशित शिक्षा प्राप्त की और उन्होने अपने कानून की पढ़ाई पत्रकारिता का पेशा स्वीकारने के लिये छोड़ दी। वो शुरू से ही कोलंबिया और विदेशी राजनीति की खुल कर
आलोचना करते थे। १९५८ में उन्होने मर्सिडीज़ बरछा से विवाह किया। उनके दो पुत्र हैं: रॉड्रगौ और गान्ज़ालो।

मार्केज ने अपने लेखन जीवन पत्रकार के रूप में प्रारंभ किया और बहुत से यथार्थवादी लेख और लघु कथायें लिखी, परंतु विश्व में उनको एक महान उपन्यासकार के रूप में जाना जाता है। "वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सॉलिट्यूड", "द ऑटम ऑफ द पेट्रईयार्क", और लव इन द टाइम ऑफ कौलेरा" उनके लिखे हुए महानतम उपन्यासों में से हैं।

उन्होने अपने लेखन से विश्व्यापी साहित्यिक और व्यवसायिक सफलता प्राप्त की है। उन्होने साहित्य में "जादुई यथार्थवाद" को लोकप्रिय बनाया और साहित्य में अपना योगदान दिया है। उनकी कथाओं में समय समय पर जादुई तत्वों और घटनाओं का चित्रण होता है।

गाब्रिएल गार्सिया मार्केज की महान कथायें
Copyright
गाब्रिएल गार्सिया मार्केज के बारे में
बड़े पंखों वाला अत्यधिक वृद्ध मनुष्य
सबसे खूबसूरत मनुष्य की जलसमाधी
नीले कुत्ते की आँखें
बड़ी अम्मा की अन्त्येष्टि
यूं ही किसी दिन
ग्राम में कुछ बुरे की आशंका

View full details