Big Mac Publishers
The God Diagnosis: Hindi Version
The God Diagnosis: Hindi Version
Couldn't load pickup availability
"निदान हैं : ईश्वर" एक सफल शल्य चिकित्सक की अनूठी यात्रा है, जो अपने जीवन के सभी सपनों की पूर्ति को खाली, एकाकी तथा निराशाजनक पाता है। सत्य एवं जीवन के बुनियादी सवालों के जवाबों की खोज आरंभ करते हुए, डॉ वीमैन खुद को अपने जीवन के सबसे ज्यादा दिमाग चकरा देने वाले निदान के केंद्र में पाते हैं। जाँच, परीक्षण, और व्यक्तिगत संघर्षों से होकर आगे बढ़ती एक दिलचस्प यात्रा में डॉ वीमैन मृत्यु से जीवन की अपनी यात्रा का वर्णन इस प्रकार करते हैं कि खुद तथ्यों की खोज करने और सबूतों की जांच-पड़ताल करने वाले किसी भी व्यक्ति को यह यात्रा अपनी यात्रा महसूस होगी। इन मुद्दों पर आने के लिए डॉ वीमैन अपने चिकित्सक मन का गहराई से इस्तेमाल करते हैं जो कि दिलचस्प, ताजगी भरा और आकर्षक है। वे संवेदनशील हैं, पारदर्शी हैं और जब वे कल्पना से तथ्यों को अलग करते हैं तब उनमें अत्यंत सत्यनिष्ठता दिखाई देती है। नए लेखक के रूप में वे रोमांचक हैं, पढ़ने में सुखद हैं और इस विषय के प्रति अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के कारण दिलचस्प हैं। मुझे विश्वास है कि हमें उनके द्वारा लिखित और साहित्य पढ़ने को मिलेगा और वह यीशु, ईसाईयों और चर्च के बारे में लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं को हिला कर रख देगा। नीचे दिखाए गए लेखक के अमेज़ॉन पृष्ठ पर पुस्तक के शक्तिशाली वीडियो ट्रेलर का पूर्वदर्शन करें। -- प्रकाशक
Share
